फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A massive surge of faith at Garh Mata's shrine; 12,000 paid their obeisance.

Chamba News: गढ़ माता के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 12 हजार ने नवाया शीश

Thu, 17 Sep 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Sep 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
A massive surge of faith at Garh Mata's shrine; 12,000 paid their obeisance.
चंबा के गढ़ माता जातर मेले के दौरान पूजा अर्चना करते लोग।संवाद
सायर के अवसर पर सजी जातर में हिमाचल के साथ जम्मू-कश्मीर से पहुंचे श्रद्धालु, माता को अर्पित की नई फसल
विज्ञापन

खराब मौसम भी नहीं रोक पाया श्रद्धालुओं का उत्साह, दोनों राज्यों की साझा संस्कृति और भाईचारे का दिखा संगम
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर स्थित गढ़ माता मंदिर में सायर के अवसर पर आयोजित प्रसिद्ध गढ़ माता जातर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
सुबह मौसम खराब रहने के बावजूद श्रद्धालुओं के कदम नहीं रुके। मौसम साफ होते ही जातर स्थल पर भीड़ और बढ़ गई। इस दौरान करीब 12 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नई फसल माता को अर्पित की। मान्यता है कि माता को नई फसल भेंट करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और अन्न के भंडार भरे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर ने भी जातर में पहुंचकर माता के दरबार में शीश नवाया और श्रद्धालुओं से मुलाकात की। मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र राणा सहित अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

गढ़ माता जातर में हिमाचल के साथ जम्मू-कश्मीर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। जातर के दौरान तेलका-किहार क्षेत्र की ओर से भंडारा लगाया गया, जबकि जम्मू-कश्मीर की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए अलग भंडारे की व्यवस्था रही। जातर दोनों क्षेत्रों की साझा संस्कृति, परंपरा और भाईचारे का प्रतीक बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed