फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A man fabricated a story of disappearance to escape debt, but the camera revealed the secret.

Chamba News: कर्ज से बचने के लिए रची गुमशुदगी की कहानी, कैमरे ने खोल दिया राज

Wed, 03 Jun 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
A man fabricated a story of disappearance to escape debt, but the camera revealed the secret.
ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज से पीछा छुड़ाने के लिए बड़े भाई के साथ मिलकर गढ़ डाली कहानी
विज्ञापन

पूरे घटनाक्रम की जानकारी होने के बावजूद अनभिज्ञ बना रहा बड़ा भाई
सीसीटीवी फुटेज में बस में तौफीक के रवाना होने की तस्वीर ने खोला राज

मोबाइल बंद होने से लेकर बस में बिठाने तक हर कदम ने खोला रहस्य
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज ने जब हकीकत से पीछा छुड़ाने का रास्ता दिखाया तो एक 22 वर्षीय युवक ने ऐसी कहानी गढ़ डाली जिसने पूरे परिवार और पुलिस को गुमराह कर दिया। डांड पंचायत का यह मामला पहले गुमशुदगी, फिर हादसे और यहां तक कि हत्या की आशंका तक पहुंच गया लेकिन जांच में सामने आ रहीं परतें अब एक ऐसे नाटकीय मोड़ की ओर इशारा कर रही हैं जहां सच और साजिश के बीच की रेखा धुंधली होती जा रही है।
लाखों की उधारी सिर पर होने पर डांड पंचायत के 22 वर्षीय युवक तौफीक ने अपनी ही गुमशुदगी की पटकथा लिख डाली। इसमें उसके बड़े भाई शहजाद ने भी पूरा साथ दिया। बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने तौफीक को जिले से बाहर जाने वाली बस में बैठाया था। बुधवार को परिजन युवक को लेकर पुलिस चौकी बनीखेत पहुंचे। पुलिस युवक से गहनता से पूछताछ में जुटी है। हैरत की बात है कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी होने के बावजूद युवक का भाई अनभिज्ञ बना रहा। सीसीटीवी फुटेज में बस में तौफीक के रवाना होने की तस्वीर सामने आने पर मामले से पर्दा उठ गया है।
विज्ञापन

--
हत्या कर शव जलाशय में फेंकने की जताई थी आशंका
शहजाद ने बताया कि तौफीक शनिवार शाम शाम करीब 5 बजे पिकअप वाहन में मुर्गे खरीदकर लाने के लिए किहार से पठानकोट जा रहा था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे के बाद से युवक का मोबाइल फोन बंद था। सुबह पठानकोट के आढ़ती से पता करने पर पता चला कि वह नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिजनों ने किहार पुलिस थाना में सूचित किया। युवक की मोबाइल लोकेशन चौहड़ा जलाशय के समीप पाई गई। युवक की तलाश में परिजन और ग्रामीण निकल पड़े। शनिवार को चमेरा जलाशय के समीप सड़क के किनारे युवक की एक चप्पल और वाहन का टायर बरामद हुआ। युवक के बड़े भाई ने इन वस्तुओं की पहचान की। इसके बाद आशंका प्रबल हो गई कि युवक की हत्या कर किसी ने वाहन 100 मीटर पीछे ले जाकर जलाशय में गिरा दिया। परिजनों का कहना है कि युवक पोल्ट्री कारोबार से जुड़ा था। मुर्गों की खरीदारी के लिए उसके पास करीब दस लाख रुपये थे। उन्होंने युवक की हत्या की संभावना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
परिजन लापता युवक को लेकर बनीखेत चौकी पहुंचे हैं। पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है।

-विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed