फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A man died of suffocation after getting a bone stuck in his throat while eating at a dhaba.

Chamba News: ढाबे में खाना खाते गले में अटकी हड्डी, दम घुटने से व्यक्ति की मौत

Thu, 05 Mar 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 05 Mar 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
A man died of suffocation after getting a bone stuck in his throat while eating at a dhaba.
शहर के एक ढाबे का मामला, साथी ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव, पुलिस ने शुरू की जांच
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ढाबे में खाना खाते समय गले में हड्डी फंसने से दम घुटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। तरुण कुमार (47), पुत्र रवि कुमार, निवासी गांव मिंड़ा डाकघर हरदासपुरा वीरवार को दोपहर 12 बजे के करीब शहर के एक ढाबे में खाना खा रहा था।

इस दौरान एक हड्डी उसके गले में अटक गई। वह इसे निकालने की कोशिश करते-करते बेहोश हो गया। साथ ही ढाबे में खाना रहे उसके साथी ने बेसुध हालत में तरुण को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ में यह भी कहा कि यदि उसे दस मिनट पहले लेकर आते तो शायद इसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची, वहीं परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर शव का फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम करवाया। इसके उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मौत के असली कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने पर होगा। फिलहाल, यही अनुमान लगाया जा रहा है कि गले में फंसी हड्डी से वह सांस नहीं ले पाया। इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि ढाबे में खाना खाते समय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने पर पुलिस आगामी जांच को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed