{"_id":"69ff63310b101f9d260c45d3","slug":"a-lifeline-of-hope-in-the-himgiri-mountains-chamba-news-c-88-1-ssml1004-182907-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हिमगिरि की पहाड़ियों में उम्मीदों पर टिकी जीवनरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हिमगिरि की पहाड़ियों में उम्मीदों पर टिकी जीवनरेखा
Sat, 09 May 2026 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 09 May 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
पलनोटी मोड़ साही से नकरोड़ वाया अपर चीह तक प्रस्तावित यह सड़क
पोर्टल पर अपलोड करने के लिए दस दिन की समय सीमा हो रही है खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
हिमगिरी (चंबा)। हिमगिरि की पहाड़ियों में एक कच्ची राह सिर्फ पत्थरों पर नहीं, बल्कि उम्मीदों पर भी टिकी है। पलनोटी मोड़ साही से नकरोड़ वाया अपर चीह तक प्रस्तावित यह सड़क वर्षों से ग्रामीणों के जीवन और विकास के बीच एक अधूरी कड़ी बनी हुई है।
अब जब पीएमजीएसवाई के कोर नेटवर्क में शामिल करने के लिए पोर्टल पर अपलोड की समय सीमा अंतिम पड़ाव पर है तो पूरा क्षेत्र एक फैसले की दहलीज पर खड़ा है। एक क्लिक इस सड़क को भविष्य की दिशा दे सकता है या फिर यह राह फिर से इंतजार की फाइलों में दब सकती है। केंद्र सरकार की ओर से नई सड़कों के प्रस्ताव पीएमजीएसवाई पोर्टल पर अपलोड करने के लिए दिया 10 दिन का समय समाप्ति की ओर है। ऐसे में लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
करीब 11.560 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित सड़क पीएमजीएसवाई के तहत साही तक शामिल है। आगे इसका विस्तार अपर चीह, शिड़ियालू और मलोई गांवों को जोड़ते हुए नकरोड़ तक प्रस्तावित है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क परियोजना से संबंधित लगभग सभी दस्तावेज पूरे किए जा चुके हैं। सड़क से जुड़े रेवेन्यू रिकॉर्ड तैयार हैं। लोगों ने स्वेच्छा से गिफ्ट डीड के माध्यम से भूमि उपलब्ध करवाई है। सड़क के लिए आवश्यक एफसीए प्रक्रिया भी प्रगति पर बताई जा रही है।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग तीसा के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने कहा कि इस बारे में कनिष्ठ अभियंता को निर्देश जारी कर दिए हैं। तय समय सीमा खत्म होने से पहले इसे पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा।
--
पलनोटी मोड़ साही से नकरोड़ वाया अपर चीह सड़क पूरे हिमगिरि क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है। सड़क निर्माण को लोगाें ने स्वेच्छा से गिफ्ट डीड की है। - ज्ञान सिंह
--
पीएमबीएसवाई पोर्टल पर सड़क का प्रस्ताव अपलोड करने के लिए दिया समय समाप्ति की ओर है। विभाग को सभी औपचारिकताएं पूरी कर सड़क को कोर नेटवर्क में शामिल करवाना चाहिए। - नर सिंह
--
सड़क से संबंधित रेवेन्यू दस्तावेज तैयार हैं और एफसीए प्रक्रिया भी चल रही है। अब केवल विभागीय स्तर पर तेजी से कार्रवाई की आवश्यकता है। - भगत राम
--
यह सड़क केवल संपर्क मार्ग नहीं, बल्कि हिमगिरि क्षेत्र के विकास का आधार बनेगी। सड़क बनने से विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। - ध्यान सिंह
-- --