फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A group of fearless monkeys created fear among the people.

Chamba News: बेखौफ बंदरों के झुंड ने बढ़ाया लोगों में खौफ

Sun, 07 Jun 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
A group of fearless monkeys created fear among the people.
बंदर के हमले से महिला की बाजू में लगी चोट। जागरूक
शहर में हरदासपुरा वार्ड के लाहड़ी मोहल्ले में बंदरों ने राहगीरों पर कर दिया हमला
विज्ञापन

महिला के हाथ पर काटा, पहले भी कई लोगों को घायल कर चुके हैं उत्पाती बंदर
लोग बोले- पशुपालन और वन विभाग बंदरों को पकड़ने को चलाएं अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में सुबह की सैर, बच्चों का स्कूल जाना और महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा होता जा रहा है।
वजह हैं शहर में बढ़ते हमलावर बंदर। इन्होंने लोगों के मन में ऐसा भय पैदा कर दिया है कि हर मोड़ और गली में अचानक हमले की आशंका बनी रहती है। एक ओर बंदरों के झुंड लगातार लोगों को घायल कर रहे हैं, दूसरी ओर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी रेबीज इंजेक्शन की अनुपलब्धता हालात को और चिंताजनक बना रही है।
रविवार सुबह शहर के हरदासपुरा वार्ड के लाहड़ी मोहल्ले में बंदरों ने राहगीरों पर हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और बंदरों के झुंड को भगाया। बंदर ने चंपा देवी के हाथ पर काट लिया है। पहले भी सलीम, राजकुमार, राजेंद्र और महिंद्र पर बंदर हमला कर चुके हैं। चर्च गेट, कसाकड़ा, जनसाली, चौंतड़ा, धड़ोग में भी बंदर विद्यार्थियों और राहगीरों पर हमला कर चुके हैं।
विज्ञापन

लोग सवाल उठा रहे हैं कि शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए पशुपालन और वन विभाग कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं। शहर के लोगों में अजितेश शर्मा, मंगलेश शर्मा, किशोर शर्मा, डॉ. डीके सोनी, राकेश बिज और शादी लाल शर्मा ने प्रशासन, वन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि शहर में बंदरों के आतंक से लोगों को निजात दिलवाई जाए। इन बंदरों को पड़कर शहर से दूर छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--मेडिकल कॉलेज में भी एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं
जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान मेडिकल कॉलेज समेत जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं हैं। नतीजतन, बंदरों के काटने से घायल हुए लोगों को अपने स्तर पर ही बाजार से एंटी रेबीज के इंजेक्शन खरीदकर लगवाने पड़ेंगे। उधर, सीएमओ डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि चंबा या किसी भी क्षेत्र में किसी व्यक्ति को बंदर काट लेता है तो तुरंत चिकित्सीय सहायता लेनी चाहिए। वहीं, वन्य जीव विभाग के डीएफओ राकेश ने बताया कि बंदरों के लोगों पर झपटने की शिकायत नहीं मिली है। यदि बंदर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं तो इन्हें पकड़कर दूसरी जगह छोड़ा जाएगा।
--
बंदर काटे तो यह करें
--------------
- घाव के हिस्से को तुरंत बहते पानी और साबुन से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह साफ करें।
- नजदीकी अस्पताल पहुंच कर एंटी रेबीज वैक्सीन का कोर्स शुरू करवाएं। रेबीज एक जानलेवा बीमारी है।
- डॉक्टर की सलाह पर टिटनेस और संक्रमण रोकने के लिए एंटीबायोटिक दवाएं लें।

--

बंदर के हमले से महिला की बाजू में लगी चोट। जागरूक

बंदर के हमले से महिला की बाजू में लगी चोट। जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed