फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A few patients reached the medical college for treatment

Chamba News: इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे इक्का-दुक्का मरीज

Thu, 01 Feb 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 01 Feb 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
A few patients reached the medical college for treatment
चंबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में कमी आ गई है। वीरवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इक्का-दुक्का मरीज ही इलाज करवाने पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालय से कट चुके हैं। बर्फबारी के बाद सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद है। रोजाना मेडिकल कॉलेज में 1000 ओपीडी रहती थी। वीरवार को 100 के आसपास ओपीडी रही। विशेषज्ञ ओपीडी में सुबह से शाम तक मरीजों का इलाज करते नजर आए। जिस प्रकार की भीड़ सामान्य दिनों में ओपीडी में रहती है, उस प्रकार की भीड़ बर्फबारी के कारण वीरवार को देखने को नहीं मिली। जिले के सभी उपमंडलों से मरीज बीमारी का इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचते हैं। उपमंडल स्तर पर चलने वाले सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञों की कमी है। ऐसे में विशेषज्ञों से अपना इलाज करवाने के लिए मरीज मेडिकल कॉलेज का रुख करते हैं। यही कारण है कि जब जिला के उपमंडलों में बारिश और बर्फबारी का दौर चला तो मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में भी कमी आ गई। लोग चाहकर भी अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए। ऐसे में जब मौसम साफ होगा तो मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों की भीड़ बढ़ेगी। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि बर्फबारी के कारण मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed