{"_id":"6ada3dfb3e1ba39d37057979","slug":"a-fatal-electric-shock-exposes-flaws-in-safety-arrangements-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200771-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मौत के करंट ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मौत के करंट ने खोली सुरक्षा व्यवस्था की परतें
Thu, 22 Oct 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
11 केवी लाइन के पास लाइट लगाने पर सवाल, वन विभाग को नोटिस देगा बिजली बोर्ड
ईको पार्क में झंडा लगाने के लिए पिलर पर चढ़े थे युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी
करंट लगने से हुई थी मौत, हादसे पर विद्युत बोर्ड और वन विभाग के अलग-अलग दावे
दलीपा राम
होली (चंबा)। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से हुई मौत के मामले में ईको पार्क के किनारे लगी लाइट को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने संबंधित विभाग को नोटिस जारी कर लाइट लगाने और 11 केवी विद्युत लाइन के नजदीक सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर जवाब मांगने की बात कही है। वहीं, वन विभाग ने घटनास्थल पर लाइट लगाने से इन्कार करते हुए हादसे की वजह विद्युत लाइन का नीचे होना बताया है।
विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर राजीव ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में 11 केवी लाइन करीब 25 वर्ष पहले बिछाई गई थी। इसके बाद आसपास मकानों का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि ईको पार्क के हादसे वाले किनारे पर लाइट लगी हुई है। संभव है कि चंद्रमणि झंडा लगाने के लिए इसी स्थान पर पिलर पर चढ़े हों और संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ हो। मामले में संबंधित विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
उधर, वन विभाग के आरओ जगदीश ने कहा कि मौके पर विभाग की ओर से कोई लाइट नहीं लगाई गई है। उनके अनुसार, 11 केवी की विद्युत लाइन नीचे होने के कारण हादसा हुआ और इसमें वन विभाग की लापरवाही नहीं है।
हादसे के बाद सार्वजनिक स्थलों पर विद्युत लाइनों के आसपास सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब नोटिस के जवाब और जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा कि लाइट लगाने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।