फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A dozen villages of Rajindu Panchayat in darkness since 20 days

Chamba News: रजिंडू पंचायत के एक दर्जन गांव 20 दिन से अंधेरे में

Mon, 15 May 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 15 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
A dozen villages of Rajindu Panchayat in darkness since 20 days
साहो (चंबा)। ग्राम पंचायत रजिंडू के एक दर्जन गांवों में 20 दिन से अंधेरे में डूबे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत ट्रांसफार्मर जलने के बाद बोर्ड प्रबंधन की ओर से ट्रांसफार्मर को उखाड़कर ले जाने के बाद दोबारा नया ट्रांसफार्मर स्थापित नहीं करवाया गया है। इससे लोगों विशेषकर विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड प्रबंधन को चेताते हुए कहा कि यदि प्राथमिकता के आधार पर गांवों को दोबारा बिजली से रोशन न किया गया तो वे सड़कों पर उतरने को विवश हो जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत बोर्ड प्रबंधन की ही रहेगी। रजिंडू पंचायत के गांव गल, बिन्नू, द्रोबी, डिकलेरी, धनग्रां, परोगा, हेरनू, बिन्नू द्वितीय, कलेई और खरगा में बीस दिन से बिजली के बल्ब नहीं जल पाए हैं। विद्युत कनेक्शन होने के बाद भी ग्रामीण रातें अंधेरे में गुजारने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं महिंद्र सिंह, परसराम, प्रकाश चंद, तनु कुमार, कर्म चंद, अशोक कुमार, कामेश्वर, धर्मचंद, विक्की, कैलाश चंद, जोगेंद्र कुमार आदि ने बताया कि क्षेत्र में सप्लाई बंद होने से लोगों के बिजली उपकरण महज शोपीस बने हुए हैं। कई बार मांग उठाने के बावजूद समस्या का हल न होने से ग्रामीणों को मलाल है।
विज्ञापन

विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर तकनीकी खराबी के कारण जल गया है जिसे मरम्मत के लिए भेजा गया है। कहा कि जल्द ट्रांसफार्मर को स्थापित करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed