फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A dozen villages of Khajua Panchayat did not get roads

Chamba News: खजुआ पंचायत के एक दर्जन गांवों को नहीं मिली सड़क

Tue, 12 Mar 2024 09:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 12 Mar 2024 09:38 AM IST
विज्ञापन
A dozen villages of Khajua Panchayat did not get roads
खजुआ पंचायत के एक दर्जन गांवों को नहीं मिली सड़क
विज्ञापन

सड़क तक पहुंचने के लिए तय करना पड़ता है आठ से दस किलोमीटर का पैदल सफर
बीमारी की हालत में पीठ या पालकी में उठाकर लाने पड़ते हैं मरीज
फसलें भी समय पर मंडियों में नहीं पहुंचने से उठाना पड़ता है नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की खजुआ पंचायत के एक दर्जन गांव सात दशक बाद भी सड़क से कोसों दूर हैं। ग्रामीणों, मरीजों, गृहिणियों और बच्चों को शहवा से बाड़ा के लिए 8 से 10 किलोमीटर पैदल सफर कर सड़क तक पहुंचना पड़ता है। गांव में कोई बीमार हो जाता है तो उसे पीठ पर या पालकी में ऊबड़-खाबड़, संकरे मार्ग से सड़क तक लाना पड़ता है। कई बार मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ जाते हैं।
खजुआ पंचायत के बाड़ा, कैइया, बुलवास, भडकवास, खजुआ, श्रीगढ़, लुहारोग, सरगढ़, कंडोग और गोठा आदि गांवों में आज तक सड़क नहीं पहुंची है। ग्रामीणों के अनुसार तीन वर्ष पूर्व चुराह के विधायक हंसराज ने शहवा से भड़कवास तक दो किलोमीटर पहाड़ों को कटवा कर सड़क का निर्माण करवाया था। इससे आगे भड़कवास से बाड़ा तक करीब 8 किलोमीटर सड़क बननी शेष है। सड़क न होने से क्षेत्र की 2500 की आबादी को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों को शहवा से रोजमर्रा का सामान, गृह निर्माण सामग्री 300 रुपये देकर खच्चरों या पीठ पर उठाकर घर पहुंचानी पड़ती है।
विज्ञापन

लाल चंद ठाकुर, गोपाल सिंह, सुभाष कुमार और योगराज ने बताया कि सड़क न होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और मेहनत-मजदूरी करने वाले लोगों को तीसा तक पैदल सफर करना पड़ता है। इन गांवों में फ्रासबीन, आलू, मटर और सेब समेत सब्जियों की अच्छी पैदावार होती है। तुड़ान के बाद समय पर फसल मंडियों में नहीं पहुंचने से नुकसान उठाना पड़ता है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगेंद्र शर्मा ने बताया कि विभागीय टीम को मौके पर भेजकर सड़क संबंधी सर्वे करवाकर आगामी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed