फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A double-lane bridge will be built at Phulanutala on the Chamba-Saho road.

Chamba News: चंबा-साहो मार्ग पर फुलणूटाला में बनेगा डबललेन पुल

Mon, 23 Mar 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
A double-lane bridge will be built at Phulanutala on the Chamba-Saho road.
2026 के अंत तक पुल का निर्माण करने के लोक निर्माण विभाग ने दिए निर्देश
विज्ञापन

पांच करोड़ से बनने वाले पुल से किसानों, चालकों और श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

नेक सिंह ठाकुर
साहो (चंबा)। चंबा-साहो मार्ग पर फुलणूटाला के समीप साल नदी पर डबललेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार को 2026 के अंत तक पुल निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल क्षेत्रीय लोगों, मालवाहक वाहनों और मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत साबित होगा।

वर्तमान में नदी पर एक संकीर्ण पुल है। इससे एक समय में केवल एक भारी वाहन या बस गुजर पाती है। इस कारण आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। नया डबल लेन पुल बनने से साहो क्षेत्र की सुंगल, सिल्लाध्राट, जडेरा, पल्यूर, साहो, प्रौथा, कड़ी, लिग्गा, कुड़था, रजिंडू, सराहन, रान, अठलूंई के साथ पनेला क्षेत्र की छह पंचायतों की हजारों की आबादी को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बागवानों और किसानों सुंगल, सिल्लाध्राट, जडेरा, पल्यूर, साहो, प्रौथा, कड़ी, लिग्गा, कुड़था, रजिंडू, सराहन, रान, अठलूंई को फसलों को मंडियों तक लाने-ले जाने में सुविधा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

यातायात का दबाव घटेगा
भरमौर-पठानकोट हाईवे से मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के वाहनों को वाया बालू-फुलणूटाला भेजा जाता है। पुल का निर्माण यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाएगा। इससे यातायात का दबाव भी बंटेगा और दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी। पुल बनने से भरमौर और होली क्षेत्र में चल रही जल विद्युत परियोजनाओं को भी लाभ होगा। इनमें इस्तेमाल होने वाली भारी-भरकम मशीनों को मौजूदा समय में वाया बारगाह होकर लाया जा रहा है जिससे कई बार खड़ी चढ़ाई पर वाहन फंसने की घटनाएं सामने आती रही हैं। नए पुल के बन जाने से वाया सरोथा होकर बड़े वाहनों को आसानी से लाया जा सकेगा।

--

चंबा-साहो मार्ग पर फुलणूटाला के समीप साल नदी पर डबल लेन पुल बनने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। 2026 के अंत तक पुल निर्माण पूरा करने को लेकर ठेकेदार को निर्देश दिए हैं। - जोगेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed