फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A district official in the headlines due to his stubborn attitude

Chamba News: अड़ियल रवैये के कारण सुर्खियों में जिले का एक अधिकारी

Thu, 22 Feb 2024 07:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 22 Feb 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
A district official in the headlines due to his stubborn attitude
अड़ियल रवैये के कारण सुर्खियों में जिले का एक अधिकारी
विज्ञापन

कर्मचारियों से भी हो चुकी है बहस, शिमला पहुंची शिकायत, रिकॉर्ड सहित किया तलब
लोगों के काम को लटकाने के साथ कर्मचारियों को बेवजह तंग करने का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के एक अधिकारी इन दिनों काम में अड़ंगा लगाने और लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगवाने के लिए चर्चाओं में हैं। संबंधित विभाग के कर्मचारी भी उक्त अधिकारी की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं।
और तो और इन कर्मचारियों के साथ भी अधिकारी की कई बार तू-तू, मैं-मैं हो चुकी है। अब अधिकारी के अड़ियल रवैये से तंग आकर कर्मचारियों ने निदेशालय शिमला में उक्त अधिकारी की शिकायत कर दी है। इसके बाद विभागाध्यक्ष ने अधिकारी को शिमला तलब कर लिया है। अब उच्च अधिकारी की जांच के बाद ही अधिकारी के खिलाफ शिकायतें सही पाए जाने पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

कई बार चंबा-डलहौजी स्थित कार्यालय के उच्चाधिकारी तक भी उक्त अफसर की बात पहुंची। उसे कई बार सख्त हिदायत भी दी गई। विभागीय कर्मचारियों ने इसकी लिखित शिकायत सदर के विधायक से की। इसके अलावा उच्चाधिकारी समेत शिमला निदेशालय के उच्चाधिकारी से भी शिकायत की गई। इसी शिकायत के तहत आखिरकार निदेशालय की ओर से इस अधिकारी पर जांच बैठाते हुए अधिकारी के रिकॉर्ड समेत अधिकारी को भी शिमला तलब किया है। वहीं, विभाग ने जिलास्तर पर भी शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed