फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A cultural stage will be set up in Dalhousie from October 12 to 15.

Chamba News: डलहौजी में 12 से 15 अक्तूबर तक सजेगा सांस्कृतिक मंच

Fri, 09 Oct 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
A cultural stage will be set up in Dalhousie from October 12 to 15.
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी स्थित पीएम श्री एनएससीबीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12 से 15 अक्तूबर तक अंडर-19 जिला स्तरीय सांस्कृतिक टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 अक्तूबर को होगा। उद्घाटन समारोह में नगर परिषद डलहौजी की अध्यक्ष वंदना चड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी, जबकि समापन समारोह में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी मौजूद रहेंगी। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध करवाना है। ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ती है। साथ ही उन्हें अपनी रचनात्मकता सामने लाने का अवसर मिलता है। इससे आत्मविश्वास, अनुशासन, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ावा मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed