फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A cricket stadium should be built in Devgarh

Chamba News: ‘देवगाह में बनाया जाए क्रिकेट स्टेडियम’

Sun, 16 Nov 2025 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 16 Nov 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
A cricket stadium should be built in Devgarh
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत सलूणी के देवगाह क्षेत्र में क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की मांग तेज हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस विषय को लेकर डलहौजी के विधायक डीएस ठाकुर को मांग पत्र सौंपा है। यहां स्टेडियम बनने पर आसपास की लगभग 20 पंचायतों के युवाओं को खेल सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि सलूणी, सिंगाधार, बियाणा, धिगाई, मंजीर, खरोठी, सियूला, लिग्गा, दरकेड़ी, सूरी, किलोड़ समेत कई पंचायतों के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बरोटी मैदान तक 15 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। देवगाह में स्टेडियम बनने से न केवल समय और दूरी की समस्या दूर होगी बल्कि क्षेत्र में खेल गतिविधियां बढ़ेंगी और पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन

स्टेडियम निर्माण की इस मांग का समर्थन पंचायत समिति उपाध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिनेश कुमार, किशोरी लाल, ग्राम पंचायत धिगाई के प्रधान केशव राम, पुखरी के प्रधान खेम राज, खरोठी की आशा कुमारी, हेमा ठाकुर, अमित ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, संजय कुमार, शशि कुमार और सतीश कुमार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक डीएस ठाकुर ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मुद्दे को वह मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के समक्ष भी उठाएंगे, ताकि क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके। वहीं, खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने कहा कि वह शीघ्र ही देवगाह क्षेत्र का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed