Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A check post has been set up at Kilad to prevent smuggling of forest resources.

Chamba News: वन संपदा की तस्करी रोकने के लिए किलाड़ में चेक पोस्ट स्थापित

Mon, 06 Oct 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 06 Oct 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
A check post has been set up at Kilad to prevent smuggling of forest resources.
चंबा। वन संपदा की अवैध तस्करी को रोकने के लिए किलाड़ में विभाग ने अस्थायी चेक पोस्ट स्थापित कर दी है। जहां पर 24 घंटे वन रक्षकों की ड्यूटी रहेगी। जो कि वहां से गुजरने वाले हरेक वाहन की गहन जांच करेंगे।
विज्ञापन

यह चेक पोस्ट सचे जोत और तांदी मार्ग को कवर करेगी। ऐसे में अब कोई भी पांगी घाटी से जड़ी-बूटी की अवैध तस्करी वाहनों के जरिये नहीं कर पाएगा। सर्दी के मौसम में जड़ी-बूटियों की अवैध तस्करी अधिक होती है।
विज्ञापन

इस पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने पहली बार यह चेक पोस्ट संचालित की है। इससे अवैध तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा है। अब उन्हें जड़ी-बूटी की तस्करी करना आसान नहीं होगा। वन मंडल अधिकारी पांगी रवि गुलेरिया ने बताया कि वन संपदा की रखवाली व अवैध तस्करी को रोकने के लिए यह चेक पोस्ट बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल यह कुछ समय के लिए संचालित होगी। उसके बाद इसे बंद भी किया जा सकता है। क्योंकि, भारी बर्फबारी होने के बाद घाटी के मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो जाते हैं।

ऐसे में जब तक मार्ग खुले हैं, तब इस चेक पोस्ट को संचालित किया जाएगा। अब न तो दिन में कोई वन संपदा की तस्करी कर पाएगा और न ही रात को। चेक पोस्ट पर ड्यूटी देने के लिए वन कर्मियों का रोस्टर बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed