{"_id":"6aac15ef406f28852801dd56","slug":"a-cadre-of-18000-with-an-equal-share-of-850-chamba-news-c-88-1-cmb1003-197034-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 18 हजार का कैडर, 850 से बराबर का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 18 हजार का कैडर, 850 से बराबर का हिस्सा
Thu, 17 Sep 2026 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य पदोन्नति के 50:50 कोटे पर प्रवक्ता संघ ने उठाए सवाल, 95:5 अनुपात लागू करने की मांग
फीडिंग कैडर की संख्या में भारी अंतर, संघ बोला—पदोन्नति का कोटा भी संख्या के हिसाब से हो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रधानाचार्य पदोन्नति के मौजूदा कोटे को लेकर हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने सरकार से व्यवस्था में बदलाव की मांग की है।
संघ ने फीडिंग कैडर की वास्तविक संख्या के आधार पर पदोन्नति कोटा तय करने और प्रवक्ता वर्ग के लिए 95:5 अनुपात लागू करने का आग्रह किया है। साथ ही लंबित पदोन्नति सूची जल्द जारी करने की मांग उठाई है।
संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दीप सिंह खन्ना ने बताया कि प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए स्कूल प्रवक्ता और उच्च विद्यालयों के मुख्याध्यापक दो फीडिंग कैडर हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में करीब 18 हजार प्रवक्ता हैं, जबकि मुख्याध्यापकों की संख्या लगभग 850 है। इसके बावजूद दोनों वर्गों के लिए वर्तमान में 50:50 कोटा लागू है।
संघ का कहना है कि फीडिंग कैडर की संख्या में इतना बड़ा अंतर होने के बावजूद समान पदोन्नति कोटा रखने से प्रवक्ता वर्ग के अवसर सीमित हो रहे हैं। संघ ने मांग की है कि आगामी प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची संशोधित और संख्या आधारित कोटे के अनुसार जारी की जाए।
विज्ञापन
दीप सिंह खन्ना ने कहा कि संघ ने जुलाई 2003 में शिक्षा सचिव की ओर से जारी निर्देशों में किए गए प्रावधान को भी अपनी मांग का आधार बनाया है। उन्होंने सरकार से इस मामले पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया।
राज्य मुख्य विधिक सलाहकार राजेश शर्मा, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शौकत अली, सूरज बाली, जिला महासचिव राजेश ठाकुर और मुख्य प्रेस सचिव आशीष ठाकुर ने भी सरकार से लंबित पदोन्नति सूची जारी करने तथा कोटे का पुनर्निर्धारण करने की मांग की।
--