फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A bus on the Chamba-Manali route near Parihar.

Chamba News: परिहार के पास हांफी चंबा-मनाली रूट की बस

Fri, 21 Aug 2026 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 21 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
A bus on the Chamba-Manali route near Parihar.
एचआरटीसी बस में सवार 30 यात्रियों को आधे घंटे तक झेलनी पड़ी परेशानी
विज्ञापन

पहले देरी से रवाना हुई बस, फिर रास्ते में हो गई खराब, मेकेनिक ने किया दुरुस्त

संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। चंबा से मनाली जा रही परिवहन निगम की बस एक बार फिर रास्ते में जवाब दे गई। बस पहले ही निर्धारित समय से देरी से चंबा से रवाना हुई।
परिहार के पास पहुंचते ही तकनीकी खराबी आने से सड़क के किनारे खड़ी हो गई। बस में सवार करीब 30 यात्रियों को करीब आधे घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा।
बाद में मेकेनिक को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद बस को दुरुस्त कर रवाना किया गया। बस खराब होने से यात्रियों को बीच सफर में ही रुकना पड़ा। लंबे रूट पर सफर कर रहे यात्रियों के लिए यह स्थिति काफी परेशान करने वाली रही। मरम्मत के बाद बस आगे तो रवाना हो गई लेकिन देरी के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में और समय लग गया।
विज्ञापन

यात्रियों में वंदना कुमारी, किरण कुमारी, अंजली कुमारी, बिंदु कुमार, राकेश कुमार, अभय कुमार और जगदीश कुमार ने बताया कि लंबे रूट पर चलने वाली बसों के बीच रास्ते में खराब होने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। बार-बार तकनीकी खराबी के कारण उन्हें सफर के दौरान परेशानी झेलनी पड़ती है। चंबा-मनाली रूट काफी लंबा है। इस पर चलने वाली बसों की हालत बेहतर होनी चाहिए। जब बसें लंबा सफर पूरा करने से पहले ही खराब हो जाती हैं तो यात्रियों की परेशानी स्वाभाविक है। यात्रियों ने निगम से मांग की कि लंबे रूट पर बस भेजने से पहले उसकी पूरी तरह तकनीकी जांच की जाए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर बस को रूट पर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed