फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A bridge built on the Marhi drain shed in heavy rain

भारी बारिश में बहा मढ़ी नाले पर बना पुल

Wed, 24 Aug 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
A bridge built on the Marhi drain shed in heavy rain
भारी बारिश से चकोली-हिमगिरी मार्ग पर मढ़ी नाले के पास पुल बहने से बनी खाई ।संवाद - फोटो : Chamba
चंबा। भारी बारिश ने जिले में कहर बरपा दिया है। चकोली-हिमगिरी मार्ग पर शुक्राह के समीप स्थित मढ़ी नाले पर बना पुल भारी बारिश की भेंट चढ़ गया। पुल के बहने से ग्राम पंचायत खड़जौता, भडे़ला, तीसा की हिमगिरी, बणतंर, आयल, चीह और लड़ेरा गांवों का संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन

ऐसे में लोग अपनी जान जोखिम में डाल कर मढ़ी नाले को पार करने के लिए मजबूर हो गए हैं। भारी बारिश से जिले में 22 मार्ग, 22 ट्रांसफार्मर और 44 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा चार घराट, तीन मकान और दो गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुईं। इससे प्रभावितों को काफी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर विभागीय टीमें व्यवस्थाओं को सुचारु करने के कार्य में जुट गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात मढ़ी नाले पर स्थित 11 मीटर लंबे पुल के बहने से बुधवार को मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से ठप पड़ गई। पुल बहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आवाजाही के लिए अन्य विकल्प न होने पर मजबूरन वाहन चालकों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि जिले में भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने मौसम के बिगड़ते तेवरों को देखते हुए बेवजह लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं जिले में बंद पड़ी सड़कों और पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed