फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A bear attacked an old man working in the garden, leaving him bleeding

Chamba News: बगीचे में काम कर रहे बुजुर्ग पर रीछ का हमला, किया लहूलुहान

Sun, 06 Jul 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Jul 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
A bear attacked an old man working in the garden, leaving him bleeding
बुजुर्ग के चीखने की आवाज सुन परिवार वाले मौके पर पहुंचे, रीछ को भगाया
विज्ञापन

घायलावस्था में पहुंचाया होली, बाद में मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। सेब के बगीचे में काम कर रहे बुजुर्ग पर रीछ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुन ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और रीछ को वहां से भगा मरीज को होली और बाद में मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को दाखिल कर लिया गया है। बहरहाल, अब बुजुर्ग की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बुजुर्ग 78 वर्षीय जोधा राम पुत्र सिहणु राम होली के झडोता गांव का रहने वाला है।

ग्रामीणों में राजीव कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, केसर सिंह, दलीप कुमार ने बताया कि जोधा राम शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे अपने सेब के बगीचे में काम कर रहा था। इस दौरान रीछ ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े-दौड़े पहुंचे। ग्रामीणों, परिजनों ने बगीचे में पहुंच रीछ को वहां से भगाया। बाद में लहूलुहान बुजुर्ग को उठाकर होली अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने वन्य प्राणी विभाग से क्षेत्र में विचरण कर रहे रीछ को पकड़ कर दूसरे जंगल में छोड़ने की मांग उठाई है। बताया कि रीछ के हमले के बाद ग्रामीण खौफजदा हैं। उधर, चिकित्सा अधीक्षक चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि रीछ के हमले से घायल बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed