फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A 10 feet wide path will have to be laid for the movement of people in the pandal in Chaugan.

Chamba News: चौगान में पंडाल में लोगों की आवाजाही के लिए रखना होगा 10 फीट चौड़ा रास्ता

Mon, 29 Jul 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 29 Jul 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
A 10 feet wide path will have to be laid for the movement of people in the pandal in Chaugan.
चंबाचौगान में बने डोम में औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासन की टीम।संवाद
चंबा। चौगान मैदान में लगे पंडाल में लोगों की आवाजाही के लिए बने रास्तों की व्यवस्था जांचने के लिए तह बाजारी कमेटी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंडाल के कुछ रास्तों में दुकानदारों ने सामान सजा रखा था। इसे हटाने के लिए निरीक्षण करने वाली टीम ने सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

हालांकि, पंडाल में अन्य रास्ते तय मापदंडों के अनुसार दस फीट चौड़े मिले। पंडाल लगाने वाले ठेकेदार को प्रशासन की टीम ने यह भी हिदायत दी कि रास्तों की चौड़ाई के साथ किसी प्रकार का समझौता न करें। ठेकेदार ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि रास्तों में किसी भी दुकानदार को सामान नहीं सजाने दिया जाएगा। जो दुकानदार रास्तों में सामान सजाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पिछले साल पंडाल में रास्ते काफी तंग थे। इस वजह से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही थी। इस बार प्रशासन ने ठेकेदार को पंडाल बनाने से पहले ही खुले रास्ते बनाने के निर्देश दिए थे। मौजूदा समय में लोगों को पंडाल में आवाजाही करते समय भीड़ होने के चलते परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से तह बाजारी कमेटी रोजाना रास्तों की जांच के लिए डोम का औचक निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने बीते रविवार को पंडाल का निरीक्षण किया। सोमवार को भी पंडाल में बने सभी रास्तों की चौड़ाई को लेकर जांच की गई। इस दौरान सिर्फ दो रास्तों में सामान रखा हुआ मिला। इसे वहां से हटा दिया गया। मेले के दौरान लोगों को भीड़ की वजह से आवाजाही करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रोजाना प्रशासन टीमें भेजकर चौगान में लगी अस्थायी मार्केट का रोजाना औचक निरीक्षण करवा रहा है।
विज्ञापन


--एसडीएम चंबा अरुण शर्मा ने बताया कि पंडाल में बने रास्तों का रोजाना निरीक्षण किया जा रहा है। कुछ जगह सामान रखा था, उसे वहां से हटा दिया गया है। अन्य रास्ते दस फीट की चौड़ाई के साथ बने हैं। यहां लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed