{"_id":"18-65399","slug":"Chamba-65399-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती हो
Chamba
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शुभकर्ण सिंह ने कहा है कि आपात स्थिति में पुलिस व फायर ब्रिगेड की जरूरत होने पर 108 एंबुलेंस नंबर पर भी फोन किया जा सकता है। आपातकाल रिस्पांस सेंटर से तुरंत संबंधित नजदीकी पुलिस स्टेशन या फायर ब्रिगेड को सूचना भेज दी जाती है। शुभकर्ण सिंह बुधवार को चंबा में 108 एंबुलेंस की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में दो-दो महिला व पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती होनी चाहिए, ताकि वे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाए जाने वाले लोगों की मदद कर पाएं। इस संबंध में एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी के प्रबंधक ने प्रशासन से शिकायत की थी। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में किसी अनजान व्यक्ति को अस्पताल लाया जाता है, तो उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी एंबुलेंस कर्मियों के कंधे पर डाल दी जाती है। इस समय जिले में 17 एंबुलेंस मौजूद हैं। इनमें से चार एंबुलेंस इंटर फैसिलिटी ट्रांसपोर्ट सुविधा देने के लिए चंबा, डलहौजी, तीसा व भरमौर में रखी गई हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक गुप्ता, 108 एंबुलेंस के जिला प्रबंधक आकाश, अग्निशमन विभाग के अधिकारी कैलाशो राम व पुलिस उप निरीक्षक स्कीनी कपूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन