फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   धनतेरस पर गहनों और बर्तनों की खूब खरीदारी

धनतेरस पर गहनों और बर्तनों की खूब खरीदारी

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
Chamba Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा। धनतेरस के मौके पर मंगलवार को चंबा शहर की दुकानों में बर्तनों की खनक खूब सुनाई दी। सुबह बाजार खुलते ही बर्तन की दुकानों के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो शाम तक लगातार जारी रही। सुबह का दौर बाहरी इलाकों से शहर में खरीदारी करने पहुंच रहे लोगों का रहा। शाम के वक्त स्थानीय लोग बाजार में बर्तन या गहने खरीदते नजर आए। चंबा में धनतेरस के मौके पर बर्तन खरीदने का रिवाज है और इस दौरान एक न एक बर्तन जरूर हर परिवार खरीदता है। दूसरी ओर गहनों की दुकानों पर लोगों की भीड़ दिन भर लगी रही। अग्रवाल ज्वैलर्स के मालिक जितेंद्र अग्रवाल का कहना है कि बिक्री में उम्मीद के मुताबिक तेजी नहीं थी, लेकिन जो भी ग्राहक पहुंचे उन्होंने काफी खरीददारी की है। दीवाली के मौके पर मुख्यालय में बर्तनों की दुकानों में खूब भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने पुराने बर्तनों को बेचकर नए बर्तनों को खरीदा। शहर की सभी बर्तनों की दुकानों पर काफी हलचल रही। इस दौरान बर्तनों का व्यापार करने वाले दुकानदारों ने खूब चांदी कूटी। बर्तन के व्यापारी दिनेश का कहना है कि इन दिनों भारी संख्या में लोग बर्तनों की खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने धनतेरस के मौके पर अब तक 50 हजार तक के बर्तन बेच दिए हैं और आगे भी कारोबार चलने की उम्मीद है। पिछले काफी समय से बर्तन उद्योग मंदी में था। इसके बाद धनतेरस पर तेजी आई है। ऐसा ही कुछ हाल अन्य दुकानदारों ने भी बयां किया है। चंबा में बर्तन व गहनों की खरीद पर लोगों का काफी रुझान देखने को मिला है और कारोबारियों के लिए धनतेरस का दिन काफी अहम साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed