फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सात दिनों से अंधेरे में ग्रामीण

सात दिनों से अंधेरे में ग्रामीण

Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamba
Chamba Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
चांजू (चंबा)। उपमंडल तीसा की ग्राम पंचायत स्वाला में ट्रांसफार्मर जल गया है। इसके चलते पंचायत के पांच गांवों सात दिन से अंधेरे में हैं। ट्रांसफार्मर जलने के संबंध में ग्रामीण बिजली बोर्ड को सूचना दे चुके हैं। इसके बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया है। बोर्ड की लापरवाही की वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इसके अलावा सैकड़ों लोगों को अंधेरे में ही रातें काटनी पड़ रही है। बिजली संकट से जूझ रहे गांवों में पनिहारिका, नगोड़ी, उथारू, प्रमाणी, डुग शामिल हैं, जहां करीब 60 घरों की बिजली गुल है। ये सभी गांव घनी आबादी वाले हैं। प्रभावित ग्रामीण चैन लाल, धर्म चंद, दौलत राम, खेती राम, चतर सिंह, व्यास, रमेश कुमार, केवल कृष्ण, राकेश कुमार का कहना है कि सात दिनों से गांव में बिजली नहीं है। लोगों का कहना है कि कई बार इस बारे में बिजली बोर्ड के पास शिकायत करवाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता मदन शर्मा से मांग की है कि जल्द बिजली के खराब ट्रांसफार्मर को बदला जाए।
विज्ञापन


खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए दो बार खोला गया, लेकिन ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पाया। जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
-दीवान चंद गुप्ता
कनिष्ठ अभियंता, बिजली बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed