{"_id":"18-65295","slug":"Chamba-65295-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरा अध्यापकों को नियमित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरा अध्यापकों को नियमित करे सरकार
Chamba
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान योग राज ठाकुर ने क ी। बैठक में अध्यापकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में पैरा अध्यापकों को शीघ्र नियमित करने, अनुबंध अध्यापकों को तीन वर्ष के भीतर नियमित करने, पीटीए अध्यापकों को लेकर स्थायी नीति और शीघ्र नियमित करने की मांग की गई। इसके चलते योग राज ने कहा कि अध्यापकों की स्थायी नियुक्ति और डीपीई, संस्कृत अध्यापकों की वेतन विसंगतियों को भी दूर करने की मांग की गई। बैठक में 4-9-14 केे लाभ से वंचित अध्यापकों को शीघ्र इसका लाभ देने के लिए आवाज उठी। इस दौरान राज्य प्रतिनिधि कुलभूषण जामला, महासचिव दिलो राम, अभिमन्यु ठाकुर, अर्जुन, राजेश शर्मा, अनिल भाटिया, अनूप और संजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन