फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   छात्रों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

छात्रों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
Chamba Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी पब्लिक स्कूल का 44 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर वाइस एडमिरल अनुराग थप्लयाल एवीएसएम और बार डायरेक्टर जनरल भारतीय तट रक्षक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर मुख्यातिथि ने स्कूल के मैदान में ओक और देवदार के मनमोहक वृक्षों के बीच 700 फीट की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहरा फहराया। इस ऐतिहासिक क्षण के बाद समारोह की शुरूआत की गई। इस दौरान छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम पेश किया गया। इसके चलते बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पेश किए। इसके बाद मुख्यातिथि ने अव्वल छात्रों को पुरस्कार बांटे। इस समारोह में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल भूपिंदर सिंह, पीवीएसएम एवीएसएम पूर्व राज्यपाल अंडमान निकोवार द्वीप समूह विशिष्ट अथिति के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा भारत की सबसे पुरानी एनजीओ के अंतरराष्ट्रीय प्रधान नवीन कुमार जग्गी खास तौर पर समारोह में शामिल हुए। इस दौरान स्कूल के निदेशक प्रिंसिपल जीएस ढिल्लों ने मुख्यातिथि को स्मारिका भेंट कर आभार जताया। इस उपलक्ष्य पर एसपी डीके चौधरी, सिविल जज हकीकत, एसडीएम मलोक सिंह, डीएसपी संतोष कुमार, नगर परिषद् अध्यक्ष मनोज चड्डा, जेएस भारद्वाज, एनएस भंडारी, नवदीप भंडारी, डॉ. विपिन ठाकुर, परमजीत सिंह, वंदना चड्डा, दीपिका भंडारी, डॉ. पूनम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed