फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   सनवाल स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर ड्यूटी से गायब

सनवाल स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर ड्यूटी से गायब

Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamba
Chamba Updated Sun, 19 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
तीसा (चंबा)। उपमंडल तीसा की ग्राम पंचायत सनवाल में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक पिछले चार महीनों से ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। यह स्वास्थ्य केंद्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के सहारे चला हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक न मिलने सेे यहां पर इलाज करवाने आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र करीब एक साल पहले खुला था। अभी तक इस स्वास्थ्य केंद्र में एक ही चिकित्सक की नियुक्ति की गई है और वह भी पिछले चार महीनों से ड्यूटी से गायब है। इस स्वास्थ्य केंद्र में देहग्रां, सनवाल और सलेलाबाड़ी पंचायतों के सैकड़ों लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं। स्थानीय निवासी योग राज, धर्म पाल, प्रीतम सिंह, कर्ण, अजय, संजीव, चैन लाल और टेक चंद का कहना है कि पिछले चार महीनों से सनवाल स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं है। इसके कारण लोगों को इलाज करवाने के लिए 40 किलोमीटर दूर तीसा जाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार ग्रामीण इस समस्या के बारे में जिला प्रशासन को भी अवगत करवा चुके हैं, लकिन आज दिन तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक के न होने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ही लोगों को दवाईयां दे रहा है।
विज्ञापन


उधर, बीएमओ तीसा इंद्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र सनवान में ड्यूटी से गायब रहने वाले चिकित्सक के खिलाफ जल्द ही विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed