{"_id":"18-65224","slug":"Chamba-65224-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप आने पर हड़बड़ाना खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप आने पर हड़बड़ाना खतरनाक
Chamba
Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा) उपमंडलाधिकारी (ना.) डलहौजी के कार्यालय में आपदा प्रबंधन विषय पर पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी मलोक सिंह ठाकुर ने बताया कि 13 से 18 अक्तूबर तक अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में उसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। किसी भी आपदा का सामना करने के लिए पहले से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि डलहौजी जैसे पहाड़ी क्षेत्र में भूकंप, अग्निकांड और आंधी जैसे प्राकृतिक प्रकोप की संभावना हो सकती है। इसके चलते अग्निशमन अधिकारी बनीखेत राज सिंह ने बताया कि भूकंप आने पर हमें अपने निवास अथवा कार्य स्थान के निकटतम स्थित किसी खुली जगह पर जाने का प्रयास करना चाहिए। ऐसे समय में हड़बड़ा कर दूर भागने का प्रयास खतरनाक हो सकता है। भूकंप आने के बाद कभी भी किसी ऊंचे भवन या ढांचे के निकट न खड़े नहीं होनी चाहिए। अधिकारी ने कर्मियों के सहयोग से विभिन्न अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग का तरीका बताया। इस दौरान एसडीएम कार्यालय डलहौजी, तहसील कार्यालय डलहौजी, कोषाधिकारी कार्यालय डलहौजी के कर्मचारियों की आपदा बचाव टीम का भी गठन किया गया। इस दौरान एमएस राणा नायब तहसीलदार तथा लक्ष्मण सिंह ठाकुर कोषाधाकारी डलहौजी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन