फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बचत भवन में गूंजे सड़क पानी के मुद्दे

बचत भवन में गूंजे सड़क पानी के मुद्दे

Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
Chamba
Chamba Updated Fri, 17 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की वीरवार को बचत भवन में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम बचन सिंह ने की। इस अवसर पर शिकायत निवारण समिति के सदस्य सुनील कुमार ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोहलड़ी में खेलकूद मैदान और कोहलड़ी से तलाई जीप योग्य मार्ग को चौड़ा करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि टोपी नाला पाइप लाइन का कार्य आरंभ नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर समिति की सदस्य जमुना देवी ने कहा कि रावी नदी के पास एनएचपीसी चमेरा-1 करियां में गाद इकट्ठी होने से उदयपुर और मढूल को खतरा होने और अवैध खनन को रोकने, चंबा-चनेड़ प्राइवेट बस को पुन: बहाल करने की मांग और टीडी मंजूर न होने के मुद्दों को प्रमुख रूप से उठाया। नगर परिषद वार्ड सदस्य अंजू देवी ने हरदासपुरा वार्ड में सीवरेज के काम को गति, निर्माण कार्य के दौरान डंगों को पुन: लगवाने, टिकरू, मुचमाड़ी, लाहड़ी, आदर्श नगर, मिंडा, नाडृ, पनिहार मुगला और मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक हरदासपुरा में विकास कार्य पूरे न हों, तब तक गृह कर भी न वसूला जाए। जितेंद्र बक्शी ने कहा कि करियां में बसों में यात्रियों को ठूंस-ठूंस कर भरा जाता है। उन्होंने मांग की कि बाजार में सड़ी हुई सब्जियों की बिक्री पर प्रतिबंध, शहर में सफाई व्यवस्था व आयुर्वेदिक चिकित्सालय में महिला चिकित्सक की नियुक्ति की जाए। पार्षद अमृता देवी द्वारा धड़ोग वार्ड के वीआरजीएफ फंड का कसाकड़ा वार्ड में स्वीकृत करने का मामला, धड़ोग में माध्यमिक स्कूल के लिए भूमि चयन, खेलकूद मैदान और बिजली टेलीफोन केबल तारों की वजह से असुविधा और दुर्घटना की आशंका का मामला भी सामने लाया गया। सदस्य जान मोहम्मद ने सिल्लाघ्राट और दूरदराज क्षेत्रों में आंगनबाड़ी वर्करों का अनुपस्थित रहने, प्रौथा पंचायत में पाइप लाइन की मरम्मत करने पाइप लाइनों की विशेष मरम्मत कार्य, साहो की सीएचसी डाक्टरों की रात्रि सेवा, चंबा साहो प्रौथा बन गैटी, कैला, कुरैणा के लिए बसों का समय बदलने और नई बस सेवा उपलब्ध करवाने की मांग की ताकि बच्चों को स्कूल जाने के लिए असुविधा न हो। गुलाम रसूल ने कहा कि जम्मू हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट केे द्वारा मलबा दरिया में फेंकने से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। उन्होंने साच पंचायत और साथ वाले क्षेत्रों में बंदरों द्वारा किए नुकसान, चंबा चौगान में क्रिकेट टूर्नामेंट करवाने और चौगान की दशा सुधारने की मांग की। इस अवसर पर शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। बैठक में सीएमओ डा. अशोक गुप्ता, डीएसपी वीर बहादुर, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक विजय सिंह ठाकुर समेत अन्य अधिकारी मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed