फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन

एसएफआई ने किया धरना प्रदर्शन

Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
Chamba Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा। फीस वृद्धि व रूसा के खिलाफ एसएफआई का आंदोलन जारी है। वीरवार को स्थानीय कॉलेज में एसएफ आई की ओर से धरना प्र्रदर्शन किया गया। इस मौके पर इकाई सचिव रोहित राही ने कहा कि एसएफ आई फीस वृद्धि के खिलाफ पिछले एक माह से क्रमिक भूख हड़ताल कर रही है, लेकिन न तो प्रदेश सरकार और न ही विवि प्रशासन ने भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं की कोई सुध ली है। उन्होंने कहा कि वीरवार को एसएफआई की भूख हड़ताल 29वें दिन में प्रवेश कर गई है। एसएफआई के कार्यकर्ता अजय और सचिन ने क्रमिक भूख हड़ताल को जारी रखा। रोहित ने क हा कि यह क्रमिक भूख हड़ताल फीस वृद्धि, रूसा प्रणाली और कॉलेज की अन्य मांगों को लेकर की जा रही है। इतने दिनों तक भूख हड़ताल करने के बाद भी विवि प्रशासन की ओर से अभी तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। धरने के बाद एसएफ आई ने एक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए देवेंद्र ने कहा कि 17 अक्तूबर को एसएफआई जेल भरो आंदोलन चलाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि 17 अक्तूबर को वह कॉलेज परिसर में आकर कार्यकर्ताओं को जेल ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed