फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   प्रोडक्ट के नाम पर एक लाख ठगे

प्रोडक्ट के नाम पर एक लाख ठगे

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Chamba
Chamba Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
चंबा। सदर थाना मेें कमला देवी पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चंद निवासी मोहल्ला हटनाला, हरदेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद व राकेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद निवासी मोहल्ला की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायत पर सेंचुरी विजन के डायरेक्टर व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कमला देवी, हरदेश कुमार व राकेश ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा के माध्यम से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने आर्गेनिक फूड प्रोडक्ट लेने के लिए रवि कुमार पुत्र प्रेम सागर निवासी मोहल्ला जनसाली व सेंचुरी विजन के डायरेक्टर विजय तांगे के पास करीब एक लाख 20 हजार रुपये की राशि जमा करवाई थी। उन्होंने बताया कि तीन साल बीत जाने के बाद भी आज तक न तो प्रोडक्ट उन्हें दिए गए और न ही पैसे वापस किए। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने प्रोडक्ट मांगे या प्रोडक्ट न देने पर पैसे वापस करने को कहा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने बताया कि इन दोनों ने धोखाधड़ी करके पैसे हड़प लिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी, 418,420 और 506(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी छानबीन की जा जारी है।
विज्ञापन

उधर, कमला देवी पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चंद निवासी मोहल्ला हटनाला का कहना है कि उसने छह अगस्त 2011 को अकेले ही 30 हजार रुपये प्रोडक्ट के लिए जमा करवाए थे। उन्होंने बताया कि तीन साल बीत जाने के बाद भी न तो प्रोडक्ट मिला न ही उनके पैसे वापस दिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed