{"_id":"18-62367","slug":"Chamba-62367-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मैदान में पार्किंग के लिए लगेगी फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मैदान में पार्किंग के लिए लगेगी फीस
Chamba
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेला की ट्रैफिक सुरक्षा कमेटी की बैठक का आयोजन एएसपी कुलबंत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें मिंजर मेला के दौरान ओवरलोडिंग व ट्रैफिक व्यवस्था के अलावा पार्किंग की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। कमेटी ने पुलिस मैदान बारगाह में मिंजर मेले के दौरान 27 से लेकर तीन अगस्त तक पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। साथ ही मैदान को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए इस बार थोड़ी पार्किंग फीस वसूलने का भी निर्णय लिया है। इसके तहत दोपहिया वाहन पर प्रति दिन 10 रुपये, छोटे चौपहिया वाहनों पर 20 रुपये प्रतिदिन और बस व ट्रक सहित अन्य बड़े वाहनों की पार्किंग पर एक दिन के 30 रुपये पार्किंग फीस ली जाएगी। इस बैठक में एसडीएम बचन सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी, आरटीओ ओंकार सिंह, आरएम एचआरटीसी अनूप राणा सहित निजी बस ऑपरेटर, रोड सेफ्टी क्लब के सदस्य व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सर्वप्रथम कमेटी ने वाहनों की ओवरलोडिंग रोकने व मेले में आने वाले लोगों को सुरक्षित तरीके से लाने व ले जाने को लेकर विचार किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि किसी भी हालत में ओवरलोडिंग नहीं होने दी जाएगी। इस पर पुलिस व परिवहन विभाग पूरी नजर रखेगा। साथ ही निजी बस ऑपरेटरों को भी ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने को कहा गया है। इसके अलावा शहर में मेले के दौरान आने वाले वाहनों को दो दिन की बजाय अब पूरे सप्ताह बारगाह में पार्किंग मुहैया करवाई जाएगी। हालांकि इसके लिए कमेटी ने इस बार चार्ज भी लगा लिए हैं। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि कमेटी ने ये चार्जेज मैदान को होने वाले नुकसान की भरपाई की व्यवस्था के लिए लगाए हैं।
विज्ञापन
