{"_id":"18-38982","slug":"Chamba-38982-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देश न मानने पर रद होगी संबद्धता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्देश न मानने पर रद होगी संबद्धता
Chamba
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को चेताया है कि निर्देशों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों की संबद्धता रद हो सकती है। स्कूलों को 31 मार्च 2013 तक सभी कमियों को पूरा करना होगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ओपी हीर ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। स्कूलों में कमियों को पूरा करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इन निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों की संबद्धता रिन्यू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वीरवार को बीपीएस सुल्तानपुर, संदीपनी पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर, किड्स इंटरनेशनल स्कूल सुल्तानपुर, हिमालयन पब्लिक स्कूल परेल, गुरु राम शरण पब्लिक स्कूल भद्रम और डीएल मेमोरियल पब्लिक स्कूल राजनगर का औचक निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में पाई गई कमियों को जल्छ पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। स्कूल 31 मार्च 2013 तक कमियों को पूरा नहीं करते हैं तो इनकी संबद्धता रिन्यू नहीं की जाएगी।
विज्ञापन