{"_id":"18-38980","slug":"Chamba-38980-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने दान किया 30 यूनिट रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने दान किया 30 यूनिट रक्त
Chamba
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य शशि गुप्ता की ओर से किया गया। रेड रिबन क्लब के नोडल अधिकारी एवं शिविर के आयोजक प्रो. अविनाश ने कहा कि शिविर के दौरान महाविद्यालय के छात्रों की ओर से लगभग 30 यूनिट रक्तदान किया गया। इसके अलावा लगभग 114 छात्रों और स्टाफ के सदस्यों की ओर से मुफ्त शुगर जांच करवाई गई। उन्होंने रेड रिबन क्लब के प्रयासों की भरपूर सराहना की और कहा कि दो वर्षों में क्लब की ओर से लगाए जाने वाला यह तीसरा शिविर है। उन्होंने खून की महत्ता और उसके अतुल्य गुणों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। प्रो. अविनाश के अनुसार एक रक्तदान बचाए चार जान को चरित्रार्थ करते हुए यह पुनीत कार्य रूपी शिविर लगाया गया है। रक्तदान शिविर के दौरान क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के ब्लड बैंक की टीम की ओर से रक्त इकट्ठा किया गया। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी एवं जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डा. सुभाष चौहान, रमेश भंडारी, गिरधारी लाल, महेंद्र सिंह, नीलम, भावना, सियाल सिंह ठाकुर, जगदीश चौहान, रेणु बाला, चैन सिंह की ओर से रक्तदान शिविर के सफल आयोजन और ब्लड शुगर जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। प्रो. अविनाश ने कहा कि 114 लोगों की शुगर की जांच की गई। इसमें शूगर का स्तर सही पाया गया। शिविर के दौरान क्लब के स्वयंसेवियों, चंबा अस्पताल की टीम, चुवाड़ी रेफरल अस्पताल की टीम और स्टाफ के सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। शिविर के दौरान क्लब की नोडल अधिकारी अंजु शर्मा, प्रो. मेहता, डा. अवस्थी, प्रो. जगदेव, प्रो. परमार, प्रो. चेतना, प्रो. राज, संजय, प्रो. पवन उपस्थित रहे।
विज्ञापन