फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   विकास की आस से किया मतदान

विकास की आस से किया मतदान

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
Chamba Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
होली (चंबा)। भरमौर की जनता ने इस उम्मीद से विस चुनाव के दौरान अपने प्रत्याशी को मतदान किया है कि विधायक बनने के बाद वे जनता से किए वादों को पूरा करेंगे। इसके अलावा लोगों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। ज्यों-ज्यों चुनावी परिणाम की तिथि नजदीक आ रही है प्रत्याशियों के साथ मतदाताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। विस क्षेत्र भरमौर से इस बार पांच प्रत्याशियों ने अपना भाग्य आजमाया।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जनता को अपने पक्ष में करने के लिए जहां कई प्रकार के आश्वासन दिए वहीं आजाद प्रत्याशियों ने भी वोट के लिए तरह-तरह के वादे किए।
विज्ञापन

मतदाताओं का मानना है कि किसी भी क्षेत्र के विकास में जनप्रतिनिधियों का अहम रोल रहता है। इसलिए कौन प्रत्याशी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा। बीडीसी गलौरा राम का कहना है कि उन्होंने इस उम्मीद से प्रत्याशी को वोट डाला है कि उनका विधायक क्षेत्र की जनता को बंदरों और आवारा पशुओं से निजात दिलाएगा। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करवाएगा। चुनौता के पूर्व प्रधान तूफान सिंह ने बताया कि हमने जिस प्रत्याशी को वोट किया है यह उम्मीद करके किया है कि वह गांव का विकास करवाए। गांवों में सड़क की दशा सुधारें। यही नहीं विभागीय कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed