{"_id":"18-38807","slug":"Chamba-38807-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी के लिए हेलीकाप्टर सेवा की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी के लिए हेलीकाप्टर सेवा की वकालत
Chamba
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। पांगी कल्याण संघ इकाई चंबा की बैठक इकाई अध्यक्ष पीएल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जनजातीय क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर कर्म सिंह, लेखराज ठाकुर, किशन चंद वर्मा, भीम सेन शर्मा, बंशी लाल, प्रेम राज शर्मा, लक्ष्मी चंद ठाकुर, कर्म सिंह राठौर, कशमी चंद शर्मा, रोशन लाल और किशन चंद उपस्थित रहे। कल्याण संघ के अध्यक्ष पीएल ठाकुर ने बताया कि बैठक में पांगी से चैहणी-देवी कोठी सुरंग निर्माण को लेकर प्रस्ताव पारित किए गए। यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल को भेजे गए। इसमें सरकार के नुमाइंदों से मांग की गई कि इस सुरंग का काम शीघ्र शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई बार केंद्र और राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। हैरानी की बात तो यह है कि आज तक इसके कोई उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। उन्होंने कहा कि पांगी के लोग 1970 से इस सुरंग के निर्माण की मांग कर रहे हैं। इतना समय बीतने के बावजूद लोगों की मांग को पूरा नहीं किया जा सका है। इससे पांगी कल्याण संघ केंद्र तथा प्रदेश सरकार से खफा है। पीएल ठाकुर ने बताया कि बैठक में बैरागढ़ से किलाड़ साच पास तक मार्ग को चौड़ा तथा पक्का करने की मांग भी की गई। इसके अलावा पांगी के लिए हेलीकाप्टर सेवा शुरू करने की पांगी कल्याण संघ ने सरकार से गुहार लगाई है। कल्याण संघ का मानना है कि सर्दियों में साच सड़क और रोहतांग दर्रा बंद हो जाता है। इससे क्षेत्र के लोगों को 600-700 मीटर का लंबा सफर तय कर जम्मू कश्मीर से होकर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन