{"_id":"18-38683","slug":"Chamba-38683-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत
Chamba
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पिकअप को मोड़ते समय एक व्यक्ति गाड़ी की चपेट में आ गया। इस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया गया। अस्पताल में पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चंबा-पठानकोट मार्ग पर ठंडा पानी के पास पिकअप गाड़ी नं. एचपी 73-2828 को चालक मोड़ रहा था। ऐसे में निधिया राम निवासी बड़ोली गोली गाड़ी की चपेट में आ गया। इस वजह से वह बुरी तरह से घायल हो गया। जब यह हादसा हुआ तो आसपास के लोग और वाहन चालक भी इकट्ठा हो गए। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचाने से पहले भी निधिया राम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, डीएसपी रमन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि चालक पिकअप गाड़ी को मोड़ रहा था कि निधिया राम गाड़ी की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
एसपी बृज मोहन शर्मा ने बताया कि चालक पिकअप गाड़ी को मोड़ रहा था, ऐसे में वह गाड़ी की चपेट में आ गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना में कस्तूरी लाल पुत्र निधिया राम निवासी चगोरी की शिकायत पर पिकअप गाड़ी के चालक पर मामला दर्ज किया गया है।