फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   लोगों की पहली पसंद बना इंडक्शन

लोगों की पहली पसंद बना इंडक्शन

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Chamba
Chamba Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। धनतेरस को लेकर चंबा के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। इसके अलावा दिवाली को लेकर भी कारोबारियों ने पूरी तैयारियां कर रखी हैं। धनतेरस पर लोग काफी खरीदारी करते हैं। इस शुभ दिन के अवसर पर लोग जहां सोने-चांदी को खरीदना कुबेर महाराज की पूजा करने के समान मानते हैं, वहीं बर्तनों की भी जमकर खरीदारी करते हैं। धनतेरस को लेकर जिला के बाजारों में रौनक शुरू हो गई है। कारोबारियों ने दुकानों को दुल्हन की तरह सजा दिया है। चंबा का मेन बाजार सजावटी वस्तुओं से भरा पड़ा है। इसके अलावा चौगान में भी इलेक्ट्रानिक वस्तुएं, टीवी, फ्रिज, एलसीडी, वाशिंग, मशीन आदि को बिक्री के लिए रखा गया है। स्थानीय लोगों में धनतेरस और दिवाली उत्सव को लेकर काफी उत्साह है। दुकानदार हरपाल सिंह का कहना है कि इलेक्ट्रानिक सामान के प्रति लोगों की विशेष रुचि देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि खासकर इंडक्शन चूल्हा और उसके वर्तनों की खरीद के प्रति लोगों का काफी रुझान है। रसोई गैस की दिक्कत और यह महंगी होने के कारण हर कोई इंडक्शन चूल्हा और बर्तन खरीद रहा है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रानिक वस्तुएं इस बार धनतेरस दिवाली पर अधिक बिकने की उम्मीद है। वहीं, कारोबारी अवतार सिंह का कहना है कि पिछले कुछ सालों से लोग सजावटी सामान को खरीदारी में काफी रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजकल लोग डेकोरेटेड सामान ज्यादा खरीदते हैं। इसके चलते उन्होंने क्र ाकरी और अन्य सजावटी सामान बिक्री के लिए रखा है। उन्होंने बताया कि इसमें अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed