फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   आफत बनी बारिश और ओलावृिष्ट

आफत बनी बारिश और ओलावृिष्ट

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
Chamba Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। चंबा-पठानकोट मार्ग बनीखेत के पंजपूला के पास अवरुद्ध हो गया। पहाड़ी से मलवा गिरने से यहां मार्ग तीन घंटों तक बाधित रहा। सड़क के बाधित रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। निगम की डेढ़ दर्जन के करीब बसें तीन घंटे देरी से अपने गंतव्य तक पहुंची। वहीं निजी बसों के यात्री भी परेशान हुए। छोटे वाहन चालकाें को भी घंटों रुककर सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। इन दिनों पंजपूजा के पास पहाड़ी से मलवा गिर रहा है। पहाड़ी से मलबे के साथ पत्थर भी गिर रहे हैं। ज्यादा पत्थर गिरने से मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो जा रहा है। इस वजह से सवारियाें को भी घंटों सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। सड़क दोपहर करीब दो बजे यातायाज के लिए अवरुद्ध हुई। मार्ग को कड़ी मशक्कत के बाद पांच बजे खोला गया। पठानकोट, नूरपुर और द्रम्मण की ओर से आने वाले बसें में सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ज्ञान चंद, राकेश कुमार, प्रीत्तम चंद, उत्तम चंद, उद्यम सिंह, राकेश कुमार, प्यार चंद, राकेश कुमार, सरिता, प्रीत्तम चंद, ज्ञान चंद आदि का कहना है कि चंबा-पठानकोट मार्ग बनीखेत के पास अवरुद्ध हो गया। सड़क के अवरुद्ध रहने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में पहुंचने में दिक्कतें पेश आईं। उन्होंने कहा कि सवारियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। उधर, आरएम चंबा विजय कुमार सपहिया ने कहा कि चंबा-पठानकोट मार्ग पंजपूला के पास यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया। मार्ग के अवरुद्ध रहने से निगम की डेढ़ दर्जन बसें भी देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed