{"_id":"30043","slug":"Chamba-30043-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में खुलेंगे 19 नए प्राइमरी स्कूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में खुलेंगे 19 नए प्राइमरी स्कूल
Chamba
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिले में 19 नए प्राइमरी स्कूल खोलेगा। स्कूल खुलने के बाद बच्चाें को पढ़ाई करने के लिए मीलाें का सफर नहीं करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग के पास इस संबंध में अधिसूचना पहुंच चुकी है। अधिसूचना के मुताबिक जिले के अलग-अलग शिक्षा खंडों में 19 नए स्कूल खोले जाएंगे। स्कूल खुलने से बच्चे अपने घराें के समीप ही पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षा विभाग नए स्कूल खोलने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। स्कूलों के लिए फर्नीचर और डेस्क की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। इन नए स्कूलों में कक्षाएं इसी सत्र से शुरू की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने के लिए भवनों का इंतजाम भी कर लिया है। इन स्कूलाें के खुल जाने से हजाराें बच्चों को पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी। बच्चाें को अब पढ़ाई करने के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा। गौर रहे कि जिले में प्राइमरी स्कूल गांवाें से काफी दूरी पर होने के कारण बच्चाें को पढ़ाई करने दो से तीन किलोमीटर तक का भी सफर करना पड़ रहा है। सफर ज्यादा होने के कारण बच्चे बीच में ही पढ़ाई छोड़ जाते थे। अब अपने ही क्षेत्र में स्कूल खुलने से हर बच्चे को पढ़ाई करने में सुविधा मिलेगी। शिक्षा विभाग के डिप्टी उपनिदेशक ओपी हीर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जिले में 19 के करीब नए स्कूल खोले जाएंगे। इस बारे में अधिसूचना पहुंच गई है। आने वाले दिनाें में स्कूलों में कक्षाएं बिठा दी जाएंगी। उन्हाेंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई के लिए बढ़िया माहौल बनाने के लिए शिक्षा विभाग डेस्क भी मुहैया करवाएगा।
यहां खुलेंगे नए स्कूल
जिले के शिक्षा खंड सुंडला में दरौर, तीसा में चिरवाड़ी, दौना, सौटी, सरुआ, बड़ा, मैहला शिक्षा खंड में प्रीणा और हिंद, हरदासपुरा में सराहन पेटी और मत्यिारा, सलूणी में स्रोगा, दिगोड़ी, नाचनोटी, थनेला, सिंगा, चुवाड़ी में तुरकाड़ा और गराना जबकि चंबा में अमरेली में नए स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन
यहां खुलेंगे नए स्कूल
जिले के शिक्षा खंड सुंडला में दरौर, तीसा में चिरवाड़ी, दौना, सौटी, सरुआ, बड़ा, मैहला शिक्षा खंड में प्रीणा और हिंद, हरदासपुरा में सराहन पेटी और मत्यिारा, सलूणी में स्रोगा, दिगोड़ी, नाचनोटी, थनेला, सिंगा, चुवाड़ी में तुरकाड़ा और गराना जबकि चंबा में अमरेली में नए स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन