फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   जिला के उच्च स्कूलों का रिकार्ड होगा आनलाइन

जिला के उच्च स्कूलों का रिकार्ड होगा आनलाइन

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
Chamba Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। जिला में अब उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से लेकर स्कूली बच्चों तक का रिकार्ड आनलाइन होने जा रहा है। यह प्रक्रिया अगले सप्ताह तक पूरी होने वाली है। अब कोई भी व्यक्ति किसी भी टीचिंग या नान-टीचिंग स्टाफ के बारे में अपने कंप्यूटर पर सारी जानकारी प्राप्त कर सकेगा। इतना ही नहीं इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की रिपोर्ट से लेकर स्कूल की गतिविधियों की जानकारी भी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके जरिए खासकर अभिभावकों को अपने बच्चों की रिपोर्ट के लिए स्कूल नहीं जाना पड़ेगा और वे घर बैठे ही स्कूल की गतिविधि व बच्चे का रिपोर्ट कार्ड आनलाइन चैक कर सकेंगे।
उधर, दूसरी ओर विभाग के सभी कर्मचारियों का रिकार्ड भी आनलाइन होगा। यह प्रक्रिया अगले सप्ताह तक पूरी होने जाएगी। इसमें खास बात यह रहेगी कि इस रिकार्ड में कर्मचारियों के सर्विस रिकार्ड के अलावा उनकी चल व अचल संपत्ति का भी ब्यौरा आनलाइन रिकार्ड में शामिल होगा। साथ ही सभी स्कूलों की रिपोर्ट भी आनलाइन होगी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक विजय कुमार ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस आनलाइन डाटा में जिला के सभी छह हजार कर्मचारियों तथा 170 स्कूलों की जानकारी होगी। उन्होंने बताया कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी हो चुके हैं कि एक सप्ताह के अंदर स्कूलों का सारा डाटा तैयार करके नेट में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed