{"_id":"29838","slug":"Chamba-29838-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें न मानने पर बिफरे पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें न मानने पर बिफरे पेंशनर
Chamba
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। हिमाचल पेंशनर कल्याण संघ की बैठक प्रधान कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में बनीखेत के विश्रामगृह परिसर में हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सरकार की ओर से पेंशनरों की मांगों को न मानने पर भारी रोष प्रकट किया गया। उन्हाेंने हमीरपुर में हुए सम्मेलन के निर्णयों से भी सदस्यों को अवगत करवाया। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश के हर जिले पर धरनाें का आयोजन कर सरकार की पेंशनर विरोधी नीति पर अवगत करवाया जाएगा। उन्हाेंने जिला चंबा के सभी पेंशनराें से आह्वान किया है कि वे एक जून को 11 बजे सुबह जिलाधीश कार्यालय चंबा के बाहर इकट्ठे हों। इसी दिन तीन बजे धरना दिया जाएगा, इसके बाद जिलाधीश को अपनी मांगों बारे ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में मेडिकल भत्ता 500 रुपये प्रतिमाह करना, 65 और 75 वर्ष की आयु वाले पेंशनरों को 5 और 10 प्रतिशत तक वृद्धि देना प्रमुख है। उन्होंने कहा कि 1 जून को प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा और अन्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी धरने में उपस्थित रहेंगे। बैठक में रतन चंद शर्मा, महासचिव गरगेश कुमार, मदन लाल अरोडा, पीएन शर्मा, रुमेल सिंह, शक्ति प्रसाद शर्मा, ज्ञान चंद, ओम प्रकाश, नारायण दत्त शर्मा, चमन लाल, आरके शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, बलदेव राज, कर्म चंद, मोहन लाल शर्मा, प्रेम लाल, ठाकुर, सुभाष चौधरी, संतोष कुमार, शिव कुमार और रमेश चंद उपस्थित थे।
विज्ञापन