{"_id":"29769","slug":"Chamba-29769-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर उतरे जेबीटी प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर उतरे जेबीटी प्रशिक्षित
Chamba
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जेबीटी प्रशिक्षित संघ 2008-10 की जिला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। संघ के उपाध्यक्ष तिलक सिंह ने बताया कि संघ के पदाधिकारी और सदस्य तीन साल से अपनी नियुक्ति की मांग करते आ रहे हैं। वहीं सरकार उनकी मांग को लगातार हाशिए पर रख कर उन्हें हतोत्साहित करती आ रही है। नित नए बहाने बनाकर उनकी नियुक्तियों को टाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने 15 अगस्त 2011 की कैबिनेट की बैठक में जेबीटी के 1313 पदों को भरने की मंजूरी दी थी। इसके बाद से ये पद नहीं भरे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संघ का प्रतिनिधिमंडल तब से लगातार मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से लेकर आला अधिकारियों से मिलता रहा है, मगर उन्हें आश्वासनों के सिवाय कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अब सरकार आरटीई एक्ट और केंद्र से टीईटी में छूट न मिलने का बहाना बनाकर नियुक्तियों को टाल रही है। उन्होंने कहा कि आरटीई एक्ट में टीईटी की छूट का अधिकार केंद्र ने राज्य सरकारों को दिया है। पिछले दिनों मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने भी साफ कर दिया था कि टीईटी में छूट का मामला राज्यों सरकारों के अधीन है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांग को पूरा नहीं करती यह क्रमिक अनशन लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को संघ के सदस्य राजेश कुमार और दीवन चंद 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठे। इस अवसर पर सुनील, अशोक, मिलोक, सुरजीत, विरेंद्र, राजेश, सोनू, गीतिका, कविता, अनुराधा, मनेश्वरी, पदमिनी, श्रेष्ठा, अश्वनी, सुरेश, सुधीर और समस्त जेबीटी प्रशिक्षित मौजूद थे।
विज्ञापन