{"_id":"29630","slug":"Chamba-29630-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये की वसूली को कोर्ट जाएगी पंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराये की वसूली को कोर्ट जाएगी पंस
Chamba
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। पंचायत समिति सलूणी दुकानों का किराया न देने वालों से अब कोर्ट के माध्यम से वसूली करने की तैयारी में है। जानकारी के अनुसार समिति का दुकानदारों पर हजारों रुपये का किराया बकाया हो गया है। पंचायत समिति ने दुकानदाराें को वर्ष 2001 में दुकानें बांटी थी। इन दुकानदारों में कुछेक ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्हाेंने 2002 के बाद से दुकानों का किराया समय पर नहीं दिया है। समिति किराया समय पर अदा करने के लिए बार-बार दुकानदाराें को सूचित भी कर चुकी है। बावजूद इसके दुकानदार किराया नहीं दे रहे हैं। अब समिति ने दुकानदारों को चेताया है कि अगर दुकानदार जल्द किराया अदा नहीं करते हैं तो किराये की वसूली कोर्ट के माध्यम से भी की जा सकती है। किराया समय पर न मिलने के कारण समिति को हजारों रुपये दुकानदारों से लेने को हैं। जानकारी के अनुसार समिति ने हंस राज निवासी खगला से जनवरी 2007 से किराया लेना है। प्रकाश कुमार निवासी छल्ला से 200 रुपये प्रति माह के हिसाब से वर्ष 2005 से किराया लेना है। रोशन निवासी सलूणी से मई 2005 से, तेज राम निवासी दिघाई से फरवरी 2002 से, ईशा ग्रुप से नवंबर 2009 से और बलदेव निवासी डुगली से मार्च 2010 से अब तक का किराया लेना है। बीडीओ सलूणी दिलीप चंदेल ने कहा कि इन दुकानदारों को जल्द किराया अदा करने के लिए नोटिस दे दिए गए हैं। इसके बावजूद किराया अदा न करने पर किराया कोर्ट के माध्यम से वसूल किया जाएगा। पंचायत समिति अध्यक्ष मीना ठाकुर का कहना है कि किराया अदा करने को लेकर इन दुकानदारों को कई बार नोटिस भेजे गए हैं। दुकानदार अब किराया अदा नहीं कर रहे हैं। किराया न मिलने की सूरत में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन