{"_id":"29583","slug":"Chamba-29583-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी बनीखेत में मिलेगी सुरक्षित प्रसव सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी बनीखेत में मिलेगी सुरक्षित प्रसव सुविधा
Chamba
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पीएचसी बनीखेत में जल्द ही सुरक्षित प्रसव करवाने की सुविधा भी मिलेगी। पीएचसी में लेबर रूम बनकर तैयार है। आने वाले दिनाें में गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव भी करवाए जाएंगे। सुरक्षित प्रसव करवाने के लिए पीएचसी में मेल और फिमेल चिकित्सक भी तैनात रहेंगे।
इससे पहले बनीखेत, बाथरी और आसपास के इलाकों की महिलाओं को सुरक्षित प्रसव करवाने के लिए डलहौजी या फिर चंबा जाना पड़ता था। महिलाओं को इन जगहों में सुरक्षित प्रसव करवाने में अतिरिक्त पैसा भी खर्च करना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग पीएचसी बनीखेत में भी सुरक्षित प्रसव करवाने की सुविधा दे रहा है। इससे महिलाओं को सुरक्षित प्रसव करवाने में बेहतर सुविधा मिलेंगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी में तमाम जरूरी औपचारिकताएं करवा दी हैं। पीएचसी के सूत्र के अनुसार सुरक्षित प्रसव करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग दो स्टाफ नर्सों की नियुक्ति भी कर रहा है। इन नर्सों की नियुक्ति के बाद पीएचसी में सुरक्षित प्रसव सुविधा शुरू हो जाएगी।
पीएचसी बनीखेत के मेडिकल आफिसर विकास भढ़वाल का कहना है कि पीएचसी में लेबर रूम बनकर तैयार है। आने वाले दिनों में गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव भी व्यवस्था कर दी जाएगी। पीएचसी में यह सुविधा मुहैया हो जाने से महिलाओं को सुरक्षित प्रसव करवाने दूर स्थित अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा।