फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   अंशकालीन जलवाहकों ने सरकार को चेताया

अंशकालीन जलवाहकों ने सरकार को चेताया

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Chamba
Chamba Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्राथमिक जलवाहक संघ की जिला इकाई ने उपायुक्त शरभ नेगी को ज्ञापन सौंप कर उनके साथ हो रहे अन्याय को रोकने की गुहार लगाई है। संघ के जिलाध्यक्ष रमेश चंद व सचिव राजन कुमार ने उपायुक्त को सौंपे पत्र में लिखा है कि शिक्षा विभाग में वन विभाग के जलवाहकों की नियुक्ति की गई थी। अब इस निर्णय की मार शिक्षा विभाग में कार्यरत जलवाहकों पर पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने वन विभाग के जो जलवाहक शिक्षा विभाग में नियुक्त किए थे, वे अपने जिला में लौटने लगे हैं। इसका सीधा असर जिला में ही तैनात शिक्षा विभाग के अंशकालीन जलवाहकों की वरिष्ठता पर पड़ रहा है। जिला चंबा में शिक्षा विभाग रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के पद भर रहा है। इसमें शिक्षा विभाग में ही 15 साल से अधिक समय से तैनात अंशकालीन जलवाहक रेगुलर होने में पिछड़ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि दूसरे जिलों में तैनात किए गए वन विभाग से आए अंशकालीन जलवाहकों को वहीं रहने दिया जाए। उन्हें उनके अपने जिला में भेजकर वहां तैनात शिक्षा विभाग के अंशकालीन जलवाहकों के भविष्य से खिलवाड़ न किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर उनकी इस मांग पर गौर नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। इस अवसर पर संघ के नेताओं ने प्रारंभिक शिक्षा के उपनिदेशक को भी ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर मैहला ब्लाक के अध्यक्ष देशराज, भरमौर के अध्यक्ष प्यार सिंह, सहित कैचन सिंह, सुरजन सिंह, शशिपाल, जोगिंद्र सिंह, पिनोराम, केवल कुमार, कंचन कुमार, विपन कुमार गोरला भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed