{"_id":"646e3d2b62d733ccdb038974","slug":"9220-illiterates-will-be-made-literate-in-the-district-chamba-news-c-19-1-162099-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में 9,220 निरक्षरों को किया जाएगा साक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में 9,220 निरक्षरों को किया जाएगा साक्षर
Wed, 24 May 2023 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 May 2023 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। शिक्षा खंड हरदासपुरा के बीआरसी कार्यालय में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सर्वप्रथम भारत सरकार की ओर से चलाए गए न्यू इंडिया लिटरेसी प्रोग्राम पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के तहत जिला चंबा में 9,220 लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया। शिक्षा खंड हरदासपुरा में 400 निरक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य है। इसको लेकर विभिन्न जानकारी केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को दी गई। इसमें प्रत्येक 10 निरक्षरों को पढ़ाने के लिए एक वालंटियर का चयन किया जाएगा। सर्वप्रथम यह सर्वे प्रत्येक गांव में किया जाएगा कि कौन-कौन से व्यक्ति उस गांव में ऐसे हैं जो निरक्षर हैं। उनकी और उनको पढ़ाने वाले वालंटियरों की सूची बनाकर 10 दिनों के भीतर कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए गए। यह कार्यक्रम वर्ष 2026-27 तक चलेगा।
सभी केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को इस सत्र में आरंभ हुईं प्री प्राइमरी कक्षाएं संबंधी स्कूलों की सूची दी गई। जहां पर दाखिले होंगे। सभी प्रभारियों को बताया गया कि उनके अधीन आने वाले प्रत्येक स्कूल को प्रशस्त्र एप में रजिस्टर करें और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को उसमें रजिस्टर करें। साथ ही निपुण हिमाचल कार्यक्रम के तहत जो निपुण अभ्यास बच्चों का करवाया जाता है उसे प्रत्येक पाठशाला में करवाना सुनिश्चित करें। यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक स्कूल में बच्चों की उपस्थिति ई संवाद एप में दर्ज करें। सभी प्रभारियों को आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रन सर्वे करने के लिए भी कहा गया। सभी केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को यह भी आदेश दिए गए कि वे अपने अधीन आने वाले सभी अध्यापकों को बता दें कि जो एसएनए अकाउंट एचडीएफसी बैंक में खोले गए हैं। उसमें सिर्फ समग्र शिक्षा का ही पैसा डालें अन्य कोई भी फंड उसमें जमा न करवाएं।