{"_id":"5c83c703bdec22143439bbb8","slug":"91552140035-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डलहौजी अस्पताल में शुरू होगी टोकन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डलहौजी अस्पताल में शुरू होगी टोकन व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डलहौजी (चंबा)। सिविल अस्पताल डलहौजी में शनिवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम एवं रोगी कल्याण समिति डलहौजी के चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल ने की। इसमें रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी के सदस्यों ने भाग लिया। सिविल अस्पताल डलहौजी के एसएमओ और रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल में मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में बताया कि एक अप्रैल 2017 को आरकेएस के पास कुल 1302731 रुपये में बजट उपलब्ध था और 2017-18 में कुल आय 973312 रुपये हुई जबकि कुल व्यय 1565442 रुपये किया गया। पिछले वर्ष डलहौजी अस्पताल में करीब 43603 मरीजों को जांचा गया 2783 मरीजों को दाखिल किया गया। बैठक के दौरान हॉस्पिटल में रिक्त चल रहे पदों पर भी चर्चा की गई। डॉ. ठाकुर ने बताया कि डिलीवरी रूम और ऑपरेशन कक्ष को वातानुकूलित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए अब टोकन सिस्टम लागू किया जा रहा है। इससे जब मरीज का नंबर आएगा तो ओपीडी के सामने लगे बोर्ड पर उनका टोकन नंबर डिस्प्ले होगा। इसके बाद मरीज चेकअप करवा सकेंगे। बैठक के दौरान एक समाज सेवी संस्था लाला अमीर चंद चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अस्पताल में आपातकालीन ब्लाक का निर्माण करवाने के प्रस्ताव को भी सहमति जताई गई। बताया कि यह ब्लॉक सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। वहीं भवन में इंटरकॉम और इन्वर्टर लगवाने पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रिक्त 24 पदों को शीघ्र भरने के लिए भी सरकार से आग्रह किया जाएगा। एसडीएम मुरारी लाल ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. सतीश फोतेदार, अमन मनोनीत पार्षद अमन महिन्दरु,संजीव पठानिया, एसडीओ लोक निर्माण विभाग अतुल, सीडीपीओ नीलम धीमान, आईपीएच कनिष्ठ अभियंता राजिंद्र ठाकुर, अश्वनी, राज बहादुर, पंकज, अश्वनी, मीनाक्षी, इंदु चेतन भटनागर व अन्य सदस्य मौजूद रहे।