फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   बंद पड़े लिंक मार्गो ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबतें

बंद पड़े लिंक मार्गो ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबतें

Wed, 06 Mar 2019 09:06 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
बंद पड़े लिंक मार्गो ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबतें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली (चंबा)। होली उपमंडल के अधीन आने वाले दर्जन भर लिंक मार्ग यातायात के लिए दो माह उपरांत बहाल नहीं हो पाए है। सड़कों को यातायात के लिए बहाल न हो पाने की सूरत में ग्रामीणों को मीलों पैदल सफर तय कर अपने गंतव्यों की ओर कूच करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अपने परिवारों के लिए खाद्य सामग्री भी दस से बीस किलोमीटर दूर स्थित तहसील उपमंडल होली जाकर ही लानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर होली में बर्फबारी और बारिश के बाद यातायात के लिए बंद सड़कों को यातायात के लिए सुचारु करवाने की मांग उठाई है।

गौरतलब है कि अमूमन दो माह पूर्व बर्फबारी और भारी बारिश के चलते जगह-जगह भारी भरकम ल्हासे और पत्थर गिरने से तहसील मुख्यालय होली के साथ लगते लिंक मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। सड़कों के बंद होने से इन मार्गों पर वाहनों के पहिये भी थम गए थे। खैर, लोनिवि ने कड़ी मशक्कत के बाद खड़ामुख-होली मार्ग तो छोटी गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। बावजूद इसके अभी भी क्षेत्र के होली-चन्होता, होली-सियूर, चौली-लांबू, होली-कुठेड़, ठली-साहं, त्यारी-झड़ौता, होली-गवाड़ इत्यादि मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाए हैं। नतीजतन, ग्रामीणों विशेषकर एकाएक बीमार होने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों सन्नी कुमार, मोहला राम, महेश कुमार, ठाकुर सिंह, प्रकाश चंद, त्रिलोका राम, अभिया राम, होशियारा राम, प्रमोद कुमार आदि का कहना है कि होली के लिंक सड़कों का यातायात के लिए बहाल न हो पाना ग्रामीणों की मुसीबतों को बढ़ाने का ही काम कर रहा है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर लिंक मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed