फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में बच्चों ने रैली आक्रोश रैली

पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में बच्चों ने रैली आक्रोश रैली

Sat, 23 Feb 2019 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में बच्चों ने रैली आक्रोश रैली
चंबा। पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में शनिवार को हिंदू और मुस्लिम बच्चों ने मिलकर शहर में आक्रोश रैली निकाली। रैली में वेद पाठशाला चंबा और मदरसा चंद्रेड़ के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन बच्चों ने जहां हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल पेश की। वहीं रैली के जरिये पुलवामा आतंकी हमले की निंदा भी की। बच्चों ने रैली के दौरान जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही सरकार से जवानों को मारने वाले आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। मदरसा संचालक मोलाना मूसा और वेद पाठशाला संचालक अरुण शर्मा ने बताया कि आतंकवाद देश प्रेम की कमी और धर्म की गलत शिक्षा की वजह से फैलता है। इसलिए आज सभी देशवासियों को मिलकर धर्म जाति से ऊपर उठकर देश प्रेम को मजबूत करने की आवश्यकता है। इसको लेकर उपरोक्त पाठशाला और मदरसे के बच्चों ने पहल की है। उन्होंने भारत सरकार से उम्मीद लगाई है कि इस बार आतंकवाद के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed