फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मुख्यालय में बारिश, ऊंची चोटियों में हुआ हिमपात

मुख्यालय में बारिश, ऊंची चोटियों में हुआ हिमपात

Fri, 15 Feb 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय में बारिश, ऊंची चोटियों में हुआ हिमपात

विज्ञापन
चंबा में बारिश, ऊंची चोटियों में हिमपात
बारिश से बढ़ी शीतलहर, घरों में दुबके रहे लोग
21 तक मौसम खराब रहने के आसार: उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला चंबा में शुक्रवार को भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। निचले क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई तो वहीं ऊपरी चोटियों में भी दो से तीन फीट तक हिमपात दर्ज हुआ। हिमपात होने से जिला में शीतलहर बढ़ गई है। इसके चलते लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
जिला मुख्यालय में पूरा दिन बारिश होने के कारण बाजारों से रौनक गायब रही। बारिश के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। जानकारी के अनुसार किहार सेक्टर के तहत आती ऊंची चोटियां धार मंद्राला, गढ़ माता, बन का गोट, चौंडी की घोड़ी, सिप्पीधार, नराली धार पदरी जोत में करीब दो फुट तक हिमपात हुआ। यहां पहले भी 15 फीट तक बर्फ जमी हुई है। जिसके चलते क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त है। वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर की ऊंची चोटियों सहित चुराह की पहाड़ियों में भी एक से डेढ़ फीट तक हिमपात हुआ। गौरतलब है कि पिछले सात फरवरी को जिला में भारी हिमपात हुआ था। इसके बाद से जिला में व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। हालांकि प्रशासन पिछले करीब एक सप्ताह से व्यवस्था बहाल करने में जुटा है, लेकिन नुकसान ज्यादा होने के कारण भी जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं, प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 21 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। साथ ही समस्त उपमंडलाधिकारियों समेत पंचायत प्रतिनिधियों को सतर्क रहने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि जिला में व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रयास जारी हैं। आगामी 21 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चंबा-करियां मार्ग पर गिरा पेड़, एक घंटा थमी आवाजाही
चंबा। भारी बारिश के कारण चंबा-करियां मार्ग पर जुलाहकड़ी के समीप पेड़ गिर गया। इसके चलते करीब एक घंटा वाहनों की आवाजाही ठप रही। पेड़ गिरने के कारण वाहनों की कतारें मार्ग की दोनों तरफ लग गई। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण चंबा की मशीनरी ने मार्ग पर गिरे पेड़ को हटाया और मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed