फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन

मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन

Fri, 01 Feb 2019 06:58 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सफाई कर्मचारियों को पांच माह से नहीं मिला वेतन
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों को पांच महीने से वेतन नहीं मिला है। इसको लेकर कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार से मिला। कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से जल्द वेतन देने की मांग रखी। इसके साथ ही चेतावनी भी दी कि जब तक कर्मचारियों को उनका वेतन नहीं मिल जाता, तब तक वे दो घंटे हड़ताल करेंगे।


मेडिकल कॉलेज सेनीटेशन सर्विस सुविधा के प्रभारी सुबोध पाठक ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि वेतन न मिलने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधार पर राशन लेकर कर्मचारी परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। इतना ही नहीं सफाई कर्मचारियों को बच्चों की स्कूल फीस भरने की चिंता सताने लगी है। क्योंकि उनके पास राशन लेने के लिए पैसे खत्म हो चुके हैं। तो ऐसे में बच्चों की फीस को पैसे कहां से लाएंगे। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से गुहार लगाई है कि सफाई कर्मचारियों को जल्द उनका वेतन दिया जाए। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उन्हें वेतन मुहैया करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed